खोए हुए या किसी और के डिवाइस का ऐक्सेस कैसे हटाएँ?
वेबसाइट पर अपने खाते के डिवाइस सेक्शन में एंट्री के आगे “हटाएँ” टैप करें। ऐक्सेस तुरंत बंद हो जाता है, और डिवाइस अगली बार कनेक्ट होने पर साइन आउट हो जाता है।
हटाने का असर सिर्फ़ उसी डिवाइस पर होता है: आपके बाकी फ़ोन और वेबसाइट पर चालू सेशन काम करते रहते हैं।
अगर फ़ोन खो गया है, तो पासवर्ड भी बदलें — इससे वेबसाइट के सभी चालू साइन इन सेशन भी बंद हो जाते हैं। सेशन की सूची आपके खाते के सुरक्षा सेक्शन में है।